हरिद्वार। सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के खिलाफ दायर की पीआईएल खारिज कर दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व पालिका अध्यक्ष के कर्मचारी सचिन डबराल ने कथित पुस्तकालय घोटाले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। विकास तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा भी याचिका खारिज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष को हरिद्वार की जनता से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment