Skip to main content

कांवड़ मेले में योगदान देने वाले प्रशासन और पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

 


हरिद्वार। सत्य ऑनलाइन की और से प्रेस क्लब सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत रामरतन गिरी और संचालन प्रदेश महामंत्री सुधांशु वत्स ने किया। अतिथियों को पटका और मां मनसा देवी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविक्षित रमन,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग,प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,महामंत्री मनोज रावत ने कावड़ मेले में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ कई संस्थाओं के सदस्यों को सम्मानित किया। अखिल भारतीय सनानत परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कांवड़ मेले को संपन्न कराने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी मॉनिटरिंग की है। इस बार कांवड़ मेले में कई एतिहासिक कार्य किए गए हैं। कांवड़ियों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर प्रशंसनीय कार्य किया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बेहतर तरीके से टीम वर्क के साथ कांवड़ मेले को संपन्न कराया है। श्रीमहंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि प्रशासन ने कांवड़ मेले को बेहतर तरीके से सकुशल संपन्न कराया है। 24 घंटे की मेहनत से साढ़े चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों को सकुशल उनके गंतव्यों को रवाना कराया है। इतनी भीड़ को संभालना बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। शासन ने सफलता से कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया है। कार्यक्रम में उपस्थित मानवेंद्र सिंह,अजय सिंह,बंटी, विकास कुमार,आशु कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।