Skip to main content

समान नागरिक संहिता कानून के समर्थन में संतों ने किया सांकेतिक उपवास

 हरिद्वार लोकसभा सीट पर संत को प्रत्याशी बनाने की मांग


हरिद्वार। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने भारत सरकार के समान नागरिक संहिता कानून का समर्थन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हरिद्वार सीट पर किसी संत टिकट देने का समर्थन किया। गौरतलब है कि देश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने के समर्थन में संतों ने सोमवार को हरकी पैड़ी पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर संत को प्रत्याशी बनाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी ने सम्मान नागरिक संहिता कानून, यूसीसी को पूरे देश में शीघ्र लागू करने की एक स्वर में मांग की। उन्होंने हरिद्वार लोक सभा सीट पर संत को टिकट देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए एक संत को चुनाव लड़ाना उचित कदम होगा। एक संत ही हरिद्वार की धार्मिक अस्मिता की रक्षा कर सकता है। म.म. स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मोदी सरकार के आने के बाद देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। संतों के आशीर्वाद से पीएम मोदी लम्बे समय तक देश पर राज करेंगे। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि देश में अलग-अलग सम्प्रदायों के लिए अलग-अलग कानून हैं। जब देश सबके लिए एक है और देश में रहने वाले एक हैं तो सभी के लिए कानून भी एक ही होना चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि तत्काल यूसीसी को लागू किया जाए। जिससे देश में समानता का भाव बन सके। पूर्व  विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि यूसीसी के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू किया जाना चाहिए। जिसके दो बच्चों से अधिक हों उनकी सारी सरकारी सुविधाएं समाप्त होनी चाहिए। विहिप की साध्वी प्राची ने यूसीसी को देश में शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए उत्तराखण्ड सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि सीएम धामी ने इस कानून को लागू करने की पहल कर सराहनीय कार्य किया है। अब केन्द्र सरकार को भी इसे शीघ्र पारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है। बाबा हठयोगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महामण्डलेश्वर अननंतानंद महाराज,राम मुनि,स्वामी ऋषिश्वरानदं,स्वामी हरिचेतनानंद, बाबा हठयोगी, बलराम मुनि, महंत विष्णु दास, महंत प्रेमानंद, भरत मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, योगी श्रद्धानाथ,गंगा सभा के अध्यक्ष पं नितिन गौतम, समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, डॉ विशाल गर्ग, विश्वास सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।