हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के सदस्यता अभियान के विजेता रहे संगठन के सहारनपुर जिला अध्यक्ष गौरव कुमार की टीम के पदाधिकारी सूर्यदीप सिंह को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन द्वारा सम्मानित कर एंड्रायड फोन गिफ्ट किया जाएागा। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि संगठन की और से वृक्षारोपण, जनसुनवाई, टिफिन पर चर्चा, बेसहारा लोगों को खाना वितरण आदि गतिविधियां चलायी जा रही हैं। प्रत्येक रविवार को संगठन की और से गतिविधियों की समीक्षा की जाती है और बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया जाता है। बीते रविवार को विभिन्न शहरों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सहारनपुर के उपाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह को उनके बेहरत योगदान के लिए एंड्रायड फोन देकर सम्मानित किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment