Skip to main content

प्रदेश व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप

 पॉड टैक्सी रूट में बदलाव को लेकर सभी व्यापारियों की राय ली जाये- राजेंद्र चौटाला


हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल ने जिला प्रशासन पर पॉड टैक्सी रूट में बदलाव के मामले में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। गऊघाट पर संपन्न हुई प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि जिला प्रशासन पोड टैक्सी रुट में बदलाव को लेकर दोहरी नीति अपना रहा है। सिर्फ एक व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि को बैठक में बुलाकर मनमानी की जा रही है। सरकार व जिला प्रशासन को सभी व्यापारियों से राय लेनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि पॉड टैक्सी के प्रस्तावित रुट से शहर के स्थानीय लोगो,होटल,धर्मशाला व व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। जो व्यापारी रूट से प्रभावित हो रहे हैं। उनके किसी भी प्रतिनिधि को बैठक में नहीं बुलाया गया। केवल एक संगठन के लोगों को बैठक में बुलाकर अन्य संगठनों का अपमान किया जा रहा है। सुमित अरोड़ा ने कहा कि किसी भी रूप में शहर के अंदर से पॉड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे संगठनों को बैठक में बुला रहा है जिनका शहर के अंदर से पॉड टैक्सी संचालन होने से ना कोई ना नुकसान हो रहा है ना किसी संपत्ति का अधिग्रहण। केवल एक राजनीतिक प्रकोष्ठ के व्यापार मण्डल को बैठक में बुला कर हरिद्वार की जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर रुट में बदलाव को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट, प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल,चंद्रशेखर गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट,महानगर अध्यक्ष किशन बजाज,युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी,जिला महामंत्री अजय अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा,जिला प्रवक्ता मनोज सिरोही,शहर महामंत्री विमल सक्सेना,शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता,व्यापारी नेता गोकुल सिंह रावत,पुष्पेंद्र शर्मा,जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल,अजय शर्मा,गौरव बंसल,नवीन कुमार,मुकुल कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा,सौरभ शर्मा,संजय शर्मा,महेश कुमार, राजेंद्र पाण्डेय,मनीष जैन,रजनीश गर्ग,सुभाष ठक्कर आदि व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।