Skip to main content

भाई-बहन का होता है अटूट नाता: मदन कौशिक

भारतीय जनता पार्टी ने किया रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन


 हरिद्वार। भाई-बहन का नाता अटूट होता है। प्रतिवर्ष रक्षा बंधन का पर्व व रक्षा सूत्र का धागा इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन करती है। आज रक्षा सूत्र समारोह में मातृ शक्ति का अपार सैलाब इस बात का प्रतीक है कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद, स्नेह व सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ है। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वासुदेव आश्रम में आयोजित रक्षा सूत्र समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय परम्परा रही है कि सदियों से बहनों ने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर अन्याय व अधर्म के प्रति लड़ने की शक्ति प्रदान की है। हजारों बहनों का आशीर्वाद हैं कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश में सत्ता में काबिज होकर विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से चन्द्रयान-3 सफलतापूर्वक चन्द्रमा पर स्थापित हो गया है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि रक्षा सूत्र समारोह का यह आयोजन समूचे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस आयोजन में हजारों बहनें अपने प्रिय नेता को रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। त्यौहार परिवार के साथ मिलकर मनाये जाते हैं। भाजपा व विधायक मदन कौशिक हरिद्वार की जनता को अपना परिवार समझ कर सभी त्यौहारों पर सामूहिक आयोजन कर भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़,मण्डल अध्यक्ष तरूण नैयर,पार्षद अनिल वशिष्ठ,पार्षद सुनीता शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विदित शर्मा,दीपांशु विद्यार्थी,देवेश ममगांई ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित नैयर,ऋषि सचदेवा,उपदेश सूरी,राघव ठाकुर,रूपेश शर्मा,सुखेन्द्र तोमर,गोपी सैनी,प्रीति गौड़,सन्नी गिरि,अंकुश भाटिया,दीपा पाठक,सुषमा ठाकुर,राजेन्द्र यादव,विकल राठी,ऋषि चौहान, दिनेश पाण्डेय,विमल त्यागी, नीरज शर्मा, आदित्य यादव, धीरज पचभैया समेत हजारों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।