Skip to main content

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्पन्न

 


हरिद्वार। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े कई महव्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गये। बैठक में लिए गये निर्णयों को राष्ट्रीय सम्मेलन में होने वाली बैठक में देशभर में लागू कराने की रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी। वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डे को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डे ने बताया कि देशभर के पत्रकारों के लिए सबसे अहम पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए सरकार से मांग के साथ ही पत्रकारों के लिए आंध्र प्रदेश की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के सम्बंध में एक पत्र देश के गृह मंत्री को भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ पत्रकारों के लिए सबसे कठिन राज्य हैं। जहां हमेशा पत्रकारों की जान खतरे में रहती है। गत दिवस बिहार में हुई पत्रकार की हत्या पर गहरा रोष जताते हुए पाण्डे ने कहा कि संघ शीघ्र ही इस सम्बंध में बिहार के सीएम नीतिश कुमार से मिलकर पत्रकार के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सुरक्षा देने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही न होने पर संघ बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी करेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरह पत्रकार सुरक्षा कानून व आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों से आंशिक योगदान के आधार पर 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना भी पूरे देश में लागू करने की मांग को लेकर देश के सूचना मंत्री से वार्ता की जायेगी। पाण्डे ने पत्रकार हितों के लिए सभी पत्रकार यूनियन को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पत्रकारों को पढ़ने-लिखने का कार्य करते रहना चाहिए। क्योंकि युवा पत्रकार ही भविष्य में देश को बचाने और चलाने का काम करेंगे। संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 अक्टूबर को बैंगलोर में होगा। जिसमें कनार्टक के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आर.चन्द्रिका, राघवेन्द्र मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शाहनवाज हसन, गिरधर शर्मा, डा.नवीन आनंद जोशी व छत्तीसगढ़ से नीलिमा चौबे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।