Skip to main content

हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेः जिलाधिकारी

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता मंे बृहस्पतिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सन्दर्भ में अब तक की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अधिकारियों से जनपद के किस क्षेत्र में इस मिशन के तहत कितना कार्य हो चुका है, प्रत्येक महीने की औसत प्रगति क्या है,कार्य पूर्ण करने का निर्धारित लक्ष्य क्या है, जमीन, विद्युत आदि से सम्बन्धित कोई समस्या तो नहीं है, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य जनवरी 2024 रखा गया है,जिसके तहत अभी तक 74 प्रतिशत कार्य हो चुका है। जिलाधिकारी ने इस पर कहा कि निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से कार्य की प्रगति धीमी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये।बैठक में जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने ब्रह्मपुरजट,रावली महदूद, भूरनी फतेहपुर,मोलना गांव आदि में भूमि सम्बन्धी कुछ दिक्कत आने की बात कहीं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम को दूरभाष के माध्यम से भूमि का पूरा ब्यौरा देते हुये इन मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत संयोजन आदि से सम्बन्धित कोई दिक्कत तो नहीं है,के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि नारसन ब्लाक के मुण्डरे में एक बिजली का पोल है,जिसे शिफ्ट करने की आवश्यकता है। इसके अलावा खानपुर,नारसन ,रूड़की,लक्सर,भगवानपुर तथा बहादराबाद में विद्युत से सम्बन्धित 16 मामले हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम एवं विद्युत विभाग के एसई को इन मामलों में जो भी दिक्कत है,उनका निस्तारण जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में भगवानपुर के फारेस्ट गांव सिकरौढ़ा में भी जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिये कि इसका समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक में एसई जल निगमएम मुश्तफा, जितेन्द्र देव,एसई जल संस्थान यशवीर मल,अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, सी0पी0एस0 गंगवार,अधिशासी अभियन्ता विद्युत यांत्रिक सुश्री चारू अग्रवाल,अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिडकुल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।