हरिद्वार। पाल समाज के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता स्व.वीरेंद्र कुमार पाल,स्व.प्रताप सिंह पाल,स्व.मांगेराम पाल तथा अश्विनी पाल के परिजनों ने उनकी स्मृति में उत्तराखंड वन विभाग द्वारा विकसित पूर्वत स्मृति निधि वन में बिल्व वृक्ष के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर ग्र्रीन मैन विजय पाल बघेल ने बताया कि वृक्ष ही जीवन है। वर्तमान में हो रही अति वृष्टि ग्लोबल वार्मिंग का दुष्परिणाम है और धरती के लगातार वृक्ष विहीन होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। पौधारोपण और वृक्ष बनने तक पौधों का संरक्षण ही इसका समाधान है। इस अवसर पर पाल समाज के तीर्थ पुरोहित सचिन तमाखू वाले संदीप पाल,अभिषेक पाल जोनी, सुभाष पाल,रोहित पाल, नितिन पाल, अश्विनी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment