Skip to main content

भारत विकास परिषद की महिला शाखा जाहन्वी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

 मातृ शक्ति भारत के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएं-बृज प्रकाश गुप्ता


हरिद्वार। भारत में बदलाव की बयार बह रही है। हमें वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप देश के समग्र विकास हेतु सभी को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें भारत विकास परिषद मातृ शक्ति अपनी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उक्त विचार भारत विकास परिषद उत्तराखंड प्रांत (पश्चिम) की 27वीं महिला शाखा जाहन्वी शाखा के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किये। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि बृजप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद की देश भर में 1502 से अधिक शाखाएं हैं। हमे गर्व है कि आज तीसरी महिला शाखा देव भूमि उत्तराखंड में स्थापित हो गई है। पहली महिला शाखा वीरांगना उत्तरकाशी में और दूसरी महिला शाखा रानी लक्ष्मी बाई देहरादून में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध एवम् सम्पन्न लोगों के साथ-साथ मातृ शक्ति को जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यदि संस्कार नहीं है तो आपको समर्थवान नहीं कहा जा सकता। समाजिक कार्यों में भाग ले रहा व्यक्ति ही सम्पन्नता का द्योतक है। अधिष्ठापन अधिकारी और प्रांतीय महासचिव डा.मनीषा सिंहल ने कहा कि देश की आधी आबादी को आज संस्कार तथा सेवा पर फोकस करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने की अवश्यकता है। डा.मनीषा ने कहा कि भारत विकास परिषद पांच सूत्रीय संपर्क,सहयोग,संस्कार ,सेवा,समर्पण भाव को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने परिषद के भावी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कमजोर और असहाय महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन ने कहा कि महिलाओ की समस्याओ के साथ ही बाल विकास पर फोकस करना बताया कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए परिषद कई तरह के प्रोग्राम चला रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री ललित पाण्डे ने कहा कि हमारा प्रांत विकास रत्न वाला प्रांत हैं और इसमें मातृ शक्ति की भागीदारी होना महत्वपूर्ण है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति आज जिस तरह से संगठित होकर समाज उत्थान में सहभागिता निभा रही हैं। यह भारत की भावी पीढ़ी के लिए शुभ संकेत है। पार्षद एकता गुप्ता ने कहा कि वह आज भारत विकास परिषद से जुड़ कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है। वरिष्ठ समाजसेवी गोबर्धन दास अग्रवाल ने कहा कि मातृ शक्ति को एक माला में पिरोने का काम जहान्वी शाखा ने किया है और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सफलता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी। अधिष्ठापन समारोह की शुरुआत प्रांतीय अध्यक्ष बृजप्रकाश गुप्ता,महासचिव मनीषा सिंहल,प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री ललित पाण्डे,प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता,नगर निगम की पार्षद एकता गुप्ता ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके करवायी। ’राज्य की तीसरी परंतु हरिद्वार की पहली महिला शाखा जाहन्वी शाखा में अध्यक्ष के रूप में आरती नैयर, महामंत्री मीनाक्षी भजोराम शर्मा, कोषाध्यक्ष अवंतिका राणा,उपाध्यक्ष अनू सचदेवा,महिला संयोजिका अंजू मल,सह महिला संयोजिका डॉली रोहेला को अधिष्ठापन अधिकारी डा.मनीषा सिंहल ने शपथ ग्रहण कराई। जाहन्वी शाखा की अध्यक्ष आरती नैयर ने कहा कि वह प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगी। उनका प्रयास होगा कि वह तीर्थ नगरी के अति पिछड़े क्षेत्र पीली पड़ाव को जहान्वी शाखा गोद ले कर वहा के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें। जाहन्वी शाखा की महामंत्री मीनाक्षी भजोराम शर्मा ने अपनी शाखा के द्वारा भविष्य में संचालित होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब मातृ शक्ति सभी क्षेत्रों में भूमिका निभाने को सजग है। अधिष्ठापन समारोह का संचालन करते हुए मयंक शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद देश हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है। अनिका अरोड़ा, अर्पिता भार्गव,शिखा गुलाटी,हेमा गुलाटी,स्वाति भार्गव, दीप्ति गुप्ता और राधा चौधरी ने भी जाहन्वी शाखा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।’ जहान्वी शाखा के अधिष्ठापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता,वरिष्ठ समाज सेवी ललित नैयर,अंकुर राणा,सुनील गुप्ता,अभिषेक भार्गव,ऋषि सचदेवा,अश्वनी चौधरी,राणा मल,पार्थ गुलाटी, अकुंश रोहिला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।