Skip to main content

वर्ल्ड विमेंस पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली संगीता को किया सम्मानित

 


हरिद्वार। हाल ही में रुस के पिटर्सबर्ग मे संपन्न हुई वर्ल्ड विमेंस पॉवर लिफ्ंिटग चौम्पियनशिप मे तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली शिवालिक नगर की टिहरी विस्थपित कॉलोनी निवासी संगीता राणा को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की और से स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान किया जाना चाहिए। संगीता राणा ने रशिया में पूरी दुनिया के खिलाड़ियों के बीच भारत का परचम लहराते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। चौधरी ने कहा कि एक महिला जब घर संभालने के साथ साथ किसी भी फील्ड मे प्रदेश व देश का नाम रोशन करती है तो उसका महत्व दोगुना हो जाता है। संगीता राणा की सफलता से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि खेल, राजनीति, व्यापार या नौकरी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। संगीता राणा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से हौसला बढ़ता है और आगे बढ़ कर जीतने के लिए प्रेरणा मिलती है। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ खेलना और आसान नहीं होता है। लेकिन समाज के प्यार और सम्मान से और अच्छा करने की हिम्मत आती है। उन्होंने कहा कि घर और खेल को एक साथ समय देना एक बड़ी चुनौती होती है। परिवार का साथ और समाज का सम्मान ही असल पुरस्कार है। देश के लिए और पदक जीतना उनका सपना है। जिसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान व जिला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल ने कहा कि प्रतिभाओ का सम्मान करने से समाज का सम्मान होता है और अन्य खिलाड़ियो को भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित करने वालो मे मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय,महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी,व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू,जिला सचिव विशाल माथुर, जिला सचिव भारत तलुजा, जिला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही,ज्वालापुर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह,अर्पण ग्रोवर,कनखल अध्यक्ष पंकज सवन्नी,जिला उपाध्यक्ष संगीता बंसल,स्नेहलता चौहान,लक्सर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,अरविन्द चौधरी, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।