Skip to main content

शांतिकुंज में केन्द्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

वेदमाता गायत्री साधक में शक्ति का संचार करती है: डॉ ओपी शर्मा


 हरिद्वार। वर्ष 2026 गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा का जन्मशताब्दी वर्ष है। शांतिकुंज वर्ष 2026 से पूर्व देश के कोने-कोने में गायत्री, यज्ञ व भारतीय संस्कृति को पहुंचाने के लक्ष्य लेकर चल रहा है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर आगामी दिनों में देश-विदेश के अनेक स्थानों में अश्वमेध गायत्री महायज्ञ, 108,51,24 व 9कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शृंखलाबद्ध आयोजन प्रस्तावित है। इन्हीं कार्यक्रमों के संचालन के लिए शांतिकुंज में केन्द्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को यज्ञ,संस्कार,भारतीय संस्कृति के विस्तार हेतु विविध विषयों पर विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। पांच दिवसीय इस पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केन्द्रीय जोनल समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा, शिवप्रसाद मिश्र आदि वरिष्ठ केन्द्रीय प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ.ओपी शर्मा ने कहा कि मनुष्य की पहचान उनके वैचारिक शक्ति से होती है। वेदमाता गायत्री की साधना साधक में शक्ति का संचार करती है। माँ गायत्री मनोयोगपूर्वक साधना में जुटे साधक का आत्मिक,भौतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए पथ प्रशस्त करती है। गायत्री धर्म वर्ग,सम्प्रदाय से ऊपर है। अपने पांच दशक से अधिक के अनुभवों का उल्लेख करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि गायत्री महामंत्र का जप प्रत्येक मनुष्य कर सकता है। श्रीमती संध्या तिवारी ने नारी को स्वयं की शक्ति को पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती सुशीला अनघोरे ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री के दिव्य स्वप्न इक्कीसवीं सदी नारी सदी के उद्घोष पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर समन्वयक ने बताया कि पाँच दिन चलने वाले पुनर्बोध शिविर में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी विशेष मार्गदर्शन व आशीर्वचन देंगे। उन्होंने बताया कि मुम्बई में जनवरी २०२४ में अश्वमेध गायत्री महायज्ञ निर्धारित है। अश्वमेध महायज्ञ की तैयारी के हेतु अगले माह कई टोलियाँ रवाना होंगी। प्रशिक्षण शिविर में झारखण्ड, मप्र, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों के चयनित प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।