Skip to main content

सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबा रही है सरकार-भुवन भास्कर जोशी

 


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी उत्तराखंड राज्य का दौरा कर रहे हैं। हरिद्वार प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि रूद्रपुर, किच्छा का दौरा कर लौटा हूं। हरिद्वार से समाजवादी पार्टी का पुराना नाता रहा है। जनता ने पूर्व में भी सांसद की कमान सौंपी थी। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है। सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है। विपक्ष की आवाजा को दबाव बनाकर दबाने का खेल सरकार लगतार कर रही है। महंगाई बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त आ चुकी है। खाद्य पदार्थो के दामों पर कोई अंकुश नहीं है। श्रमिक किसान भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निश्चित तौर पर लोकसभा एवं निकाय चुनाव में जवाब देगी। प्रदेश में भूमाफियाओं का राज है। भूमाफिया जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। जोशी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी राज्य में अपनी नीतियों का प्रचार प्रसार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी हित में अपना काम कर रहे हैं। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी, वरिष्ठ सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि सपा सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती है। जात पात व धर्म के भेदभाव को दरकिनार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी का दौरा अवश्य ही युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा। महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, कपिल शर्मा जोनसार ने कहा कि सपा की रीति नीतियों से लगातार युवा जुड़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को भी हल करने में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी को पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।