Skip to main content

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने की श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट

16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुर्हुत में मंदिर में स्थापित होगी रामलला की मूर्ति-चंपत राय


 हरिद्वार। अयोध्या में राममंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की और उन्हें मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज एवं स्वामी महेशानंद ने फूलमाला पहनाकर एवं मां गंगा की मूर्ति भेंटकर चंपत राय का स्वागत किया। चंपत राय ने कहा कि जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के पश्चात 16 से 24 जनवरी के बीच शुभ मुर्हत में मंदिर में भूतल पर निर्मित गृभ ग्रह में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। चंपत राय ने कहा कि दो मंजिला राम मंदिर का भूतल पूरी तरह तैयार हो गया है। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालु मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी संतों को मौखिक रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। शुभ मुर्हत निकलने के बाद नवंबर में पूरे देश के संत समाज को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का विधिवत रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वर्षो की तपस्या,त्याग व संघर्ष के बाद हिंदू समाज का अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का स्वप्न साकार होने जा रहा है। सभी हिंदुओं को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन अवश्य करने चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उनका मानना है कि स्वयं भगवान श्रीराम की प्ररेणा से चंपत राय राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चंपत राय की देखरेख में शीघ्र ही पूर्ण होने जा रहा भव्य श्रीराम मंदिर पूरे विश्व को आध्यात्मिक संदेश देगा। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पंकज,प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,प्रांत संगठन मंत्री अजय,बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री अनुज वालिया,विहिप के जिला धर्माचार्य प्रमुख मंयक चौहान आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।