Skip to main content

शांतिकुंज में रक्षाबंधन एवं सामूहिक दस स्नान संस्कार का आयोजन

 


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रक्षाबंधन एवं श्रावणी उपाकर्म उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। वहीं देश भर के गायत्री साधक भारत को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से रक्षा सूत्र बाँध कर संकल्पित हुए। प्रातःकाल से ही शांतिकंज परिसर श्रद्धेया शैलदीदी एवं युगगायकों द्वारा गाई गयी रक्षाबंधन एवं राष्ट्रभक्ति की गीतों से गुंजायमान हो रहा था। इसके साथ ही शांतिकुंज परिवार ने रक्षाबंधन के अवसर पर कई स्थानों पर पौधारोपण किया। युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्यश्री की सुपुत्री एवं शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने देश के कोने-कोने से आये साधकों,देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के आचार्यों और आश्रमवासी भाइयों के कलाई में रक्षासूत्र बाँधी तथा बहिनों से गायत्री परिवार प्रमुख डॉ.प्रणव पण्ड्या ने राखी बंधवाया। गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि रक्षासूत्र मात्र कच्चा धागा होता है,लेकिन इसमें जब श्रद्धा-भावना की शक्ति का समावेश हो जाता है, तो यह शक्तिशाली हो जाता है। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ.प्रणव पण्ड्या ने कहा कि क्रोध के सागर को प्रेम के आँसुओं में बदलने की हैसियत कच्चे धागे की रही है। राखी ने अनगिनत शत्रुओं को मित्र बनाकर परस्पर सुख-दुःख झेलने को विवश किया। इससे पूर्व शांतिकुंज में सामूहिक हेमाद्रि संकल्प सम्पन्न हुआ। सैकड़ों लोगों ने दस स्नान के बाद अपने यज्ञोपवीत परिवर्तित किया। गायत्री तीर्थ पहुंचे हजारों साधकों ने सद्गुरु और आराध्यदेव की पावन समाधि में भावांजलि अर्पित की और उनके द्वारा बताये सूत्रों को आत्मसात करने तथा जन-जन तक विस्तार करने की शपथ ली। इसके साथ ही शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहनों के संचालन में सत्ताइस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें हजारों साधकों ने श्रावणी के पावन अवसर पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना के साथ आहुतियाँ दी। सायंकाल विराट दीपमहायज्ञ सम्पन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।