Skip to main content

भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने की हरिद्वार को आपदा गस्त जिला घोषित करने की मांग

 अजीम कुरैशी बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश का किसान बाढ़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से किसानों के हितों में योजनाएं संचालित करनी चाहिए। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हरिद्वार जिले को आपदा ग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ किया जाए। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिजली मुफ्त मुहैया कराई जाए। किसानों का गन्ने का 215 करोड़ रूपए का भुगतान 3 वर्षों से रुका हुआ है। अविलंब गन्ने का भुगतान होना चाहिए। जिले के किसानों को कुसुम योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी योजना की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। विकास सिंह सैनी ने कहा कि मुआवजे की कीमत वर्तमान लागत मूल्य निकालकर किसानों को दी जानी चाहिए। अधिक वर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। 10 हजार रूपए बीघा  के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर लगाए गए झूठे मुकदमे तत्काल हटाए जाएं। 60 वर्ष से ऊपर आयु के किसानों को 10,000 रूपए मासिक पेंशन दी जाए। जिससे वह अपना गुजर-बसर कर सकें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि किसानों की समस्याएं हल होनी चाहिए। किसान मजबूत होगा तो देश भी तरक्की की ओर अग्रसर होगा। राज्य के किसानों को त्वरित सहायता दी जाए। किसानों की विभिन्न समस्याएं हल हांे। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल नहीं होने पर 5 अगस्त को किसान रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों की मांगों को लेकर धरना देंग। प्रैसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजीम कुरेशी को जिम्मेदारी सौंपी। अजीम कुरेशी ने कहा कि किसानों के हितों में काम किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन क्रांति संगठन की मजबूती के प्रयास मिलजुल कर किए जाएंगे। प्रैसवार्ता में शुभम चौहान, फहीम अहमद, सरवर कुरेशी, ऋषिपाल चौधरी, पदम सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति आदि ने भी विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।