हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन की बैठक में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों व शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर स्थित श्रीराम चौक पर धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करने का फैसला किया गया। देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि संगठन धर्मनगरी हरिद्वार की मान मर्यादा बनाए रखने के लिए लंबे समय से मांस की दुकानों को नगर निगम सीमा से बाहर करने व शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दस अगस्त को जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी गयी थी। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रशासन के इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि संगठन के महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर सोमवार 21अगस्त से श्रीराम चौक पर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। बैठक में जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता मिश्रा,रानी सिंह,शहर अध्यक्ष बक्शी चौहान, जिला महामंत्री अनिल सैनी,सौरभ चौहान,जिला उपाध्यक्ष मोहित सैनी,विश्व चौहान,शहर अध्यक्ष संजय मेहरा,मीडिया प्रभारी राजकुमार,शहर मीडिया प्रभारी संकेत जैन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति,विनय कुमार,दिवाकर वर्मा,सोनू कुमार,संचित ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment