Skip to main content

पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती को धूमधाम से मनाया जायेः जिलाधिकारी

 डेंगू से बचाव,लार्वा को हटायें,डेंगू से मुक्ति पायें के तहत विशेष अभियान चलायेः गर्ब्याल


हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की आगामी 10 सितम्बर को 135वीं जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल को बैठक में सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी ने आगामी 10 सितम्बर को पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती का प्रमुख समारोह देवपुरा चौराहे के निकट स्थित पं0गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जायेगा,जहां पं0गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् करते हुये उनके जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला जायेगा तथा प्रकृति के संरक्षणार्थ पौधारोपण भी किया जायेगा। तत्पश्चात पूर्वाह्न 11.30बजे ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिये कि पं0गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती को पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जाये तथा सभी कार्यालयाध्यक्ष तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि करते हुये उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाये। श्री गर्ब्याल ंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूलों में ज्ञान-विज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट तथा सचिव रेडक्रास को ये भी निर्देश दिये कि जयन्ती के अवसर पर चिकित्सालयों, आश्रमों आदि में फलों का वितरण कराया जाये। श्री गर्ब्याल ने मुख्य चिकित्साधिकारी,समस्त एसडीएम,नगर मजिस्ट्रेट,एमएनए हरिद्वार एवं रूड़की,समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत आदि को पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जनपद में डेंगू के खिलाफ-स्वच्छता का उपाय, डेंगू से बचाव, लार्वा को हटायें, डेंगू से मुक्ति पायें विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह,अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी,पीडी के0 एन0 तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट प्रेमलाल,एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।