Skip to main content

सभी तेरह अखाड़ों के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनायी गयी ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 19वीं पुण्य तिथि

 ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख ग्यारह हजार रूपए का चेक

युगपुरूष और सनातन संस्कृति के पुरोधा थे ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी- धामी


हरिद्वार। श्री जयराम आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के गुरू ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि सभी तेरह अखाड़ों के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस दौरान स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की स्मृति में मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख ग्यारह हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदान किया और भगवान शिव की मूर्ति भेंटकर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जयराम आश्रम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी एक युगपुरूष और सनातन संस्कृति के पुरोधा थे। स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का धर्म के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया गया अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा,ऐसे महापुरूष पूरे समाज के लिए वंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऋषि परम्परा देश को महान बनाती है। सभी को संत महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए समाज को जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्ही के आदर्शो को अपनाकर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा सहित सेवा के कई क्षेत्रों में अपना अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं। जो संत समाज के लिए गौरव की बात है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महापुरूष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं अनंतकाल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महान तपस्वी संत थे। सभी को उनके त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संत समाज का गौरव ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महान संत थे। जिनका जीवन और विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। संत महापुरूषों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी विलक्षण संत थे। गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत समाज के आशीर्वाद से गुरू परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देना और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ मानव सेवा में योगदान करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि भक्तों के कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा का संकल्प ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि है। समारोह में प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपने चुटीले अंदाज से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन डा.शिवशंकर मिश्र ने किया। सुमित मिश्रा,जयपाल सिंह ने सभी संत महापुरूषों व अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महंत हर्षवर्द्धन,महंत महेश पुरी,भारत माता मंदिर के आईडी शर्मा, वैष्णो देवी मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास,सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक मदन कौशिक,मेयर अनिता शर्मा,ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगई,चौधरी किरणपाल बाल्मिीकि,पवन शर्मा,पूर्व सभासद अशोक शर्मा सहित सहित कई संत व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।