हरिद्वार। भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चल रही है। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के विकास को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया। उक्त विचार भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने व्यक्त किए। शनिवार को वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के अतिथि गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि दलित समाज को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़कर 2024 में भाजपा की शानदार तीसरी बार वापसी कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे हवा में काम करने के बजाय धरती पर लोगों के साथ समाज के बीच में रहकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने 20 सितंबर से 27 सितंबर तक हल्द्वानी में हिमालय पुत्री उत्तराखंड की छाया देवी मां नंदा सुनंदा दिव्य ज्योति दर्शन तृतीय महोत्सव का भव्य आयोजन कराया जिसमे सर्व समाज के पुरुष महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि अब न कोई भेदभाव है न ही कोई दूरी और ये सब भाजपा सरकार के नारे सबका साथ सबका विकास के द्वारा ही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन से यह संदेश भी गया कि अगर आप सच्चे मन से ईश्वरीय शक्ति की पूजा करते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बेलड़ा प्रकरण पर पूछे गए सवालों पर आधिकारिक रूप से कुछ नही कहा लेकिन पीड़ितो से पूरी हमदर्दी भी जताई। उन्होंने कहा कि अगर मेरे समाज को कोई तकलीफ है और वो दुखी है तो निश्चित तौर पर मेरा मन भी दुखी ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर आयोग की नजर है और आयोग पीड़ितो को न्याय दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में हमे समाज को जोड़कर चलने के लिए यथासंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते देश आज विकास के रास्ते पर है और दुनिया भी भारत को आज एक बड़ी विश्व शक्ति मानती है। उनके साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय कुमार , नगर निगम के वार्ड 57 के पार्षद मनोज प्रालिया भी मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment