Skip to main content

शांतिकुंज की संस्थापिका की 29वीं पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम


 हरिद्वार। शांतिकुन्ज में नारी जागरण को समर्पित रही अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर शांतिकुंज के मुख्य सभागार में महिला मण्डल की बहिनों ने भव्य दीपमहायज्ञ का आयोजन सम्पन्न किया गया। जिसमें सैकड़ों परिजनों, विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्तागण एवं देश के विभिन्न कोने से आये श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्राद्धकर्म किया। इस दौरान आचार्यों ने परम वन्दनीया माताजी के मातृत्व, कर्तृत्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके बताये सूत्रों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव पण्ड्या एवं संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि वंदनीया माताजी ने बाल्यावस्था से ही नारियों के समान अधिकार के लिए काम करती रही। मानव मात्र के उत्थान के लिए उन्होंने विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रारंभ किया और उसे गति दी। उन्होंने सन् 1971 से नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना प्रारंभ कर दिया था। माताजी द्वारा संचालित कार्यक्रमों के आधार पर शांतिकुुंज में आज भी महिलाओं के लिए पौरोहित्य,संगीत,स्वावलंबन सहित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित हो रही है। यहाँ से प्रशिक्षण लेने के बाद अब तक हजारों बहिनें अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं।वहीं दूसरी ओर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में पितृपक्ष के प्रथम दिन पितृ कर्मों में निष्ठा करने वाले 1500 से अधिक लोगों ने श्राद्ध संस्कार किया। कहा जाता है कि हिन्दू धर्म के अनुसार श्राद्ध कर्म यानि आभ्युदई कर्म के लिए यह पखवाडा सर्वोत्तम है। जिस तरह दीप को जलते रहने के लिए घी अथवा तेल देते रहना चाहिए उसी तरह वंश उद्दीपन के हेतु पितरों की तृप्ति आवश्यक है। शांतिकुंज के संस्कार शाला, माताभगवती हॉल एवं विश्वामित्र शैड में कुल नौ पारियों में श्राद्ध संस्कार सम्पन्न कराया गया। पं.शिवप्रसाद मिश्र व उदयकिशोर मिश्र सहित संस्कार प्रकोष्ठ के आचार्यों में शास्त्रोक्त विधि से श्राद्ध संस्कार का वैदिक कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया। गौरतलब है कि शांतिकुंज में होने वाले प्रत्येक संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराये जाते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।