Skip to main content

6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस महिला सहित तीन गिरफ्तार किए

 

बेटे की चाह में पतंजलि में नौकरी कर रही महिला ने एक लाख में तय किया था बच्चे का सौदा

हरिद्वार। सिडकुल थाना अंतर्गत शिवम विहार कालोनी रोशनाबाद से 6वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पतंजलि में नौकरी कर रही महिला ने बेटे की चाह में सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले दो लोगों से 1 लाख रूपए में सौदा किया था। रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस कार्यालय में प्रैसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 10 सितम्बर को बच्चे के पिता सुभाष प्रजापति ने अपने छह वर्षीय बेटे के अपहरण का मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो अपहृत बच्चा एक व्यक्ति के पीछे टैम्पो स्टैण्ड की और जाते हुए दिखाई दिया। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ करने पर व्यक्ति की पहचान रविन्द्र पुत्र ब्रहम सिह निवासी ग्राम बामनौली थाना दोघाट जनपद बागपत हाल निवासी शिवम विहार कालोनी रोशनाबाद के रूप मे हुई। पुलिस ने रविन्द्र के साथ मौजूद मिले एक अन्य व्यक्ति जनक सिंह पुत्र राजबीर सिह निवासी ग्राम नगवा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी शिवम बिहार कालोनी रोशनाबाद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुरानी मकान मालकिन शगुन पत्नी संजीव निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी वोल ग्रीन सीटी निकट अशोक वाटिका सिडकुल ने रविन्द्र को एक लाख रूपए का ऑफर देते हुए एक छोटे बच्चे की मांग की थी। लालच में आकर रविन्द्र ने अपनी बिल्डिंग में रह रहे परिवार जिसके 4 लड़के थे, में से एक 6 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने का प्लान बनाया और अपने साथ जनक सिंह को भी शामिल कर  लिया। योजना के मुताबिक जनक सिंह बच्चे का चाकलेट, बिस्कुट खिलाकर भरोसे मे ले लिया। 9 सितम्बर की शाम को जनक ने बच्चे को चाउमीन खिलाने का लालच देकर अपने पीछे आने को कहा और मौका मिलते ही रविन्द्र के हवाले कर दिया। रविन्द्र बच्चे को ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया और शगुन के हवाले कर दिया। शगुन ने 30 हजार रूपए रविन्द्र को दे दिए और बाकी रकम 4-5 दिन बाद देने को कहा। एसएसपी ने बताया कि शगुन की एक बेटी है। लेकिन उसे बेटे की चाह थी। बेटे की चाह पूरी करने के लिए उसने रविन्द्र और जनक सिंह के साथ मिलकर बच्चे की अपहरण को घटना को अंजाम दिया। तीनों को गिरफ्तार करने के साथ रविन्द्र और चेतन के कब्जे से 20 हजार रूपए की रकम भी बरामद की गयी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सिडकुल नरेश सिंह राठौड़, एसएसआई सुधांशु कौशिक,एसआई देवेंद्र सिंह चौहान,कांस्टेबल मनीष,गजेंद्र प्रसाद, दीपक दानू, महिला कांस्टेबल रीना शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।