Skip to main content

8 अक्टूबर को देहरादून में होगा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का राज्य सम्मेलन

 


हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन 8अक्टूबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला ने बताया कि 8 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई मजदूरों को स्थाई नियुक्ति देने, सीवर सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाने, हाथ से मैला साफ करने के कार्य में लगे कर्मचारियों का पुर्नवास, उनकी बच्चों की शिक्षा व उचित रोजगार दिए जाने सहित सफाई मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला व प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर ने संगठन की विभिन्न शाखाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा भी की। प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में पूरी सक्रियता से योगदान कर रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से मांग करते हुए कहा कि कोरोना काल में योद्धा की भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को न्याय दिया जाए। ठेका प्रथा के अंतर्गत सफाई कर्मचारी बेहद मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं। ठेका प्रथा को समाप्त करने के साथ सफाई कर्मचारियों के पदों को मृत कैडर से बाहर कर संविदा व आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। लीगल एडवाइजर एडवोकेट सचिन बेदी ने कहा कि सफाई अति महत्वपूर्ण कार्य है। जिसमें सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। इसलिए आबादी के अनुरूप विभिन्न निकायों व विभागों में पदों का सृजन कर सफाई कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की जाए। इससे सफाई पेशे से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा और सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। पत्रकारवार्ता में पार्षद प्रिंस लोहट, राधेश्याम छाछर, लक्ष्मीचंद, एसपी सिंह, आशीष राजौर, मोतीराम, राजेश खन्ना सहित कई पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...