हरिद्वार। नरसिंह धाम के महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सर्वोपरि है। कोई भी ताकत सनातन धर्म को मिटा नहीं सकती है। सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वाले स्वयं ही मिट जाएंगे। प्रैस को जारी बयान में महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए। सनातन धर्म भारत की आत्मा है। देश के रोम-रोम में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण बसे हुए हैं। आदि अनादि काल से चले आ रहे सनातन धर्म ने हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन किया है। कुछ राजनीतिक लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब सनातन धर्म संस्कृति पर आघात हुआ है। संत समाज ने एकजुट होकर सनातन धर्म के विरोधियों को मूंहतोड़ जवाब दिया है। राजनीतिक लाभ के लिए सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करने वालों के मंसूबों को संत समाज कभी कामयाब नहीं होने देगा। सनातन धर्म को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित करने में संत समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म के प्रति अनर्गल बयानबाजी और धर्म शास्त्रों की मनमानी व्याख्या कर रहे हैं। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे करने वालों को कड़ा विरोध करते हुए समाज को धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। सरकार को भी कड़ा कानून बनाकर सनातन धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment