हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु गठित जिला अवैध खनन निरोधक दल की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने अवैध खनन के अब तक कुल कितने मामले सामने आये,उन पर क्या कार्रवाई की गयी तथा कितने वाहनों को सीज किया गया,के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिये कि प्रत्येक माह की पांचवी तारीख को अवैध खनन के सम्बन्ध में एक बैठक अपने स्तर से भी करना सुनिश्चित करें तथा उसकी प्रति जिलाधिकारी को भी प्रस्तुत करें। श्री गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एसडीएम,वन तथा पुलिस आदि अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध सख्त अभियान चलाया जाये। इस अवसर पर अवैध खनन निरोधक दल के सदस्य तन्मय वशिष्ठ अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)पी0एल0शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह,एसपी देहातएस0पी0 सिंह,एसपी0 ट्रैफिक सुश्री रेखा यादव,एमएनए दयानन्द सरस्वती,उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान,उप जिलाधिकारी मनीष सिंह,एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान ,एमएनए रूड़की विजयनाथ शुक्ल,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार,सीओ सिटी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment