Skip to main content

व्यापारियों ने किया प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत

 


हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी संपर्क अभियान की शुरूआत करने के लिए हरिद्वार आए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्र,चेयरमैन अनिल गोयल का जिला व्यापार मंडल द्वारा पोस्ट ऑफिस तिराहे पर ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने जुलूस के रूप में भल्ला रोड, विष्णु घाट, रामघाट, मोती बाजार, ठंडा कुआं, बड़ा बाजार होते हुए हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया और दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारीयों ने हमेशा व्यापारी हित की लड़ाई लड़ी है। जब-जब व्यापारियों पर संकट आया है। उन्होंने हर संभव प्रयास कर पूरा सहयोग प्रदान किया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा कहा कि हरिद्वार में व्यापारियों से मिले प्यार के लिए दिल से हरिद्वार के समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं। चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार का भय नहीं करना चाहिए। सरकार द्वारा जो भी योजना लायी जाएंगी। उन्हें सर्वप्रथम व्यापारी हित में देखा जाएगा और व्यापार मंडल को साथ लेकर ही किसी योजना को शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल, चंद्रशेखर पंत,सुरेश बिष्ट,प्रदेश सचिव ओमप्रकाश जमदग्नि, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा,दिगपाल नेगी,सुरेश बिष्ट,निकेश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष हल्द्वानी विपिन गुप्ता,महामंत्री हर्षवर्धन पांडे आदि उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में ज्वालापुर अध्यक्ष विपिन गुप्ता,महामंत्री विक्की तनेजा, शिवालिक नगर से धर्मेंद्र विश्नोई,बहादराबाद से नीरज चौहान,लक्सर से राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र मेहंदीरत्ता,गोपाल अग्रवाल,अतुल गुप्ता,अभिनव भारद्वाज,युवा व्यापार मण्डल जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा,महामंत्री राजन मेहता,राजेश पुरी,राजन सेठ,गोपाल तलवार,वेद अरोड़ा,राकेश खन्ना, अभिषेक गुप्ता,डा.संदीप कपूर,नीरज कपूर,नागेश वर्मा,प्रदीप कालरा,प्रदीप गोयल,आकाश, जसवंत थरेजा,राजेंद्र जैन,सागर सक्सेना,सतीश बंसल,हिमांशु शर्मा,सुरेश अग्रवाल,विनोद अरोड़ा, गगन बंसल, संजीव मित्तल आदि व्यापारी शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।