Skip to main content

मातृसदन के संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराए प्रशासनः- सुखदेव सिंह विर्क

 एसआईटी के सदस्य नहीं आए अभी तक आश्रम मेंः- स्वामी शिवानंद 


हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में लगातार संदिग्ध लोगों के घुसने के साथ ही संतों के खिलाफ षडयंत्र रचे जाने के मामले के बाद भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन मातृ सदन के संतों के पक्ष में आ गई है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क ने जिलाधिकारी को मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। उन्होंने मातृ सदन के संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही आश्रम के आसपास भी कड़ा पहरा रखने का अनुरोध किया है। गुरुवार को मातृसदन आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि षड़यंत्र रचे जाने के मामले में एसआईटी का गठन तो कर दिया था। सात दिन के अंदर टीम को जांच रिपोर्ट देने के आदेश किए गए थे, लेकिन अभी तक भी कोई जांच दल इस संबंध में आश्रम में नहीं आया है। जब इस मामले को लेकर एसपी से बात की गई तो उनका साफ कहना था कि वह किसी और मामले में लगे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अफसरों को इस तरह का जवाब देना सोभा नहीं देता है। ये एक बहुत गंभीर मामला है। इसे अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह विर्क ने मातृसदन के खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। क्योंकि मातृ सदन के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रचा जा रहा है। कई संदिग्ध लोग आश्रम में घुस चुके हैं। कोर्ट में जाते हुए भी मातृ सदन के संतों के खिलाफ गाली गलौज का मामला निंदनीय है। अगर स्वामी शिवानंद सरस्वती के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि अगर स्वामी शिवानंद को जल्द सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई तो जल्द ही किसान यूनियन की बैठक बुलाकर आगे का निर्णय लेते हुए रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर भी यूनियन आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि मातृ सदन आश्रम के संत लगातार गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। गंगा को बचाने के लिए अवैध खनन के लिए भी संत मुखर होकर आवाज उठाते रहते हैं। इसलिए मातृ सदन के खिलाफ इस तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मातृ सदन के संत लगातार जनहित की लड़ाई को लड़ रहे हैं। उनके लगातार आवाज उठाने के कारण माफियाओं से उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।