Skip to main content

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के दीघार्यु की कामना के साथ किया गया गंगा पूजन

साधक से लेकर प्रधान सेवक के तौर पर राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य प्रशंसनीय -डॉ.निशंक 


 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु हेतु गंगा घाट हर की पौड़ी पर हवन पूजन एवं गंगा आरती की गई। इस अवसर पर देवभूमि के अनेक साधु संतों महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि,राम मुनि महाराज,अरुण दास महाराज,रघुवीर दास महाराज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक,नगर विधायक मदन कौशिक,रानीपुर विद्यायक आदेश चौहान ,राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ,राजीव शर्मा,अमरीष गर्ग एवं पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉक्टर निशंक ने कहा कि जिस प्रकार एक साधक से लेकर प्रधान सेवक के सफर में मां भारती की सेवा के कर्तव्य पथ पर चलते हुए राष्ट्र को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जो कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति एवं कूटनीति से वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार देश का मस्तक ऊंचा उठा है उससे हर भारतीय अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश में चारों ओर विकास की गंगा बह चली है आपके द्वारा गरीब कल्याण को लेकर हर दिशा में काम किया जा रहा है। जी20 की आयोजन से आज देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। आज देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। आज भारत चांद पर पहुंच चुका है और सूर्य की दूरी को नाप रहा है। मोदी के संकल्प से देश के सुदूर क्षेत्रों में सरकार की नीतियों का लाभ पहुंच रहा है आपके कुशल नेतृत्व में बुजुर्ग,गरीब,किसान,शोषित,वंचित,खिलाड़ियों,महिलाओं,आदिवासी भाई बहनों का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। वही भारत बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ आर्थिक व सामाजिक विकास में विकसित देशों की बराबरी कर रहा है। देश एवं देवभूमि उत्तराखंड का विकास आपके कुशल नेतृत्व में इसी प्रकार होता रहे,ऐसा हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं हम सब आपको जन्म दिवस पर अपनी शुभ मंगलकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि,विकास तिवारी,जितेंद्र चौधरी,आभा शर्मा,मनोज शर्मा,मनोज गर्ग, नेत्रपाल चौहान,उज्ज्वल पंडित,नकली राम सैनी,मंडल अध्यक्ष तरुण नायर,राजेश शर्मा,हीरा सिंह बिष्ट,अरविंद अग्रवाल,कैलाश भंडारी ,प्रीति गुप्ता,कामिनी सडाना,रेनू शर्मा, गोमती मिश्रा, प्रमिला गुप्ता,पुष्पा पाल,सतीश कुमार भूषण सिंह,राजन मेहता, वीरेंद्र कुमार,संजय कुमार,राजीव भट्ट, बलकेश राजोरिया,मनोज पारलिया,विशाल गर्ग,नमन गोस्वामी,प्रिंस लोहट,अरुण आर्य, संजीव पुंडीर,मनोज गौतम,विक्की आडवाणी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।