Skip to main content

पूर्व विधायक के संयोजन में संत समाज ने दी पीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हो रहा समग्र विकास-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


 हरिद्वार। भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में संत समाज की मौजूदगी में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीघार्यू की कामना को लेकर 51विद्वान पंडितों के सानिध्य में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुदृढ़, समृद्ध और समग्र विकास की और अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश ने विकास की नई ऊंचाईयां को छुआ है और सामरिक रूप से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक जननायक देश को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत को समर्थ व सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है और देश में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुशल प्रशासक के रूप में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखंड में लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी के राजनीतिक कौशल से हाल ही में राज्य में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं राज्यसभा सांसद नरेश बसंल ने कहा कि प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के साथ पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद गिरी,कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृति राष्ट्रवाद का उदय हुआ और सनातन धर्म मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी 2024 का चुनाव जीतकर पुनःदेश का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी,महंत रूपेद्र प्रकाश,स्वामी हरिचेतनानंद,मुखिया महंत भगतराम,महंत जसविन्दर सिंह,स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महंत रघुवीर दास,महंत दुर्गादास,महंत नारायण दास पटवारी,महंत गोविंददास,महंत सत्यम गिरी,महंत अरूण दास,स्वामी कपिल मुनि, महंत निर्भय सिंह,महंत प्रेमदास,महंत सूरज दास,महंत प्रहलाद दास,महंत हरिदास,महंत सूर्यनारायण गिरी,स्वामी कृष्णानंद,भाजपा नेता लव शर्मा,आशु चौधरी,विकास तिवारी,महंत विनोद महाराज, महंत गंगादास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।