Skip to main content

ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देना मनुष्य के पतन का कारणः मनकामेश्वर गिरी

 ’’’श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को होगा गणपति महोत्सव का समापन 

हरिद्वार। सृष्टि का संचालन ईश्वर के हाथों में है और ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता। अज्ञानता के वशीभूत मानव बार-बार गलती को दोहराते हुए ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देते हुए स्वयं को सर्वशक्तिमान साबित करने पर तुला है। यही मानव के पतन का मुख्य कारण है। उक्त विचार श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी बाबा मनकामेश्वर गिरी ने गणपति महोत्सव में आयोजित पूजन के दौरान व्यक्त किए। श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव के नवें दिन बुधवार 27सितंबर को मुख्य यजमान प्रद्युम्न सिंह-उमा सिंह, अमित अग्रवाल-रूचि अग्रवाल-शिवांश अग्रवाल,विकी गैरा-गीतांजलि गैरा,पवन राजपूत-पूनम राजपूत-लावणी राजपूत पूजा में शामिल हुए। पुजारी बाबा मनकामेश्वर गिरी, पं सोहन चंद्र डोंढियाल, पं अंकित कुमार, गोली बाबा, दिनेश कुमार, अंकुर बिष्ट ने पूजन संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर बाबा कामेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति के लोगों में श्रद्धा-विश्वास एवं आस्था होनी चाहिए। ऐसा होने पर मनुष्य के मन -मस्तिष्क में आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है और उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। वहीं नास्तिक व्यक्ति के मन में नकारात्मक उर्जा का वास होता है। जों पतन का मार्ग भी प्रशस्त करता है। गुरुवार 28 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ गणपति महोत्सव का समापन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।