हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट रजिस्टर्ड मुख्यालय हरिद्वार की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन आर्य ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि राजेंद्र सिंह खड़का को पिथौरागढ़ का जिला अध्यक्ष,मयंक पोखरियाल को राष्ट्रीय सचिव,सुनील कुमार शर्मा‘समीर‘ को उत्तराखंड का मीडिया प्रभारी बनाया गया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जोकि इस पृथ्वी पर हर व्यक्ति केवल एक इंसान होने के कारण ही प्राप्त हुए हैं। ये अधिकार विश्वव्यापी हैं और वैश्विक कानूनों द्वारा संरक्षित हैं। सदियों से मानवाधिकार और स्वतंत्रता का विचार अस्तित्व में है। हालांकि समय के बदलने के साथ-साथ इनमें भी परिवर्तन हुआ है। इस अवसर पर राजीव राय,सुरेश चंद्र गुप्ता,जितेंद्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार पाठक,जगदीश चंद्र बावला,जगदीश लाल पाहवा,एसएस राणा,विनोद कुमार मित्तल,कमला जोशी,अन्नपूर्णा बांधुनी,रेखा नेगी, नानक चंद्र आर्य,प्रोफेसर मनुदेव बंधु, डॉ पंकज कौशिक,कुलभूषण शर्मा,हेमंत सिंह नेगी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment