Skip to main content

विश्व में स्थापित करना है हिन्दी: डॉ सहस्रबुद्धे

 हिन्दी सर्वव्यापक हो: न्यायमूर्ति श्री शर्मा

विश्व में हिन्दी को प्रथम स्थान पर ले जाने की आवश्यकता: डॉ चिन्मय पण्ड्या


हरिद्वार।देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दो दिवसीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्रबुद्धे, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या,डॉ संजीव चोपडा, डॉ. लक्ष्मीशंकर वाजपेयी आदि ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलन एवं युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि हिन्दी को विश्व भर में स्थापित करना है। इससे पहले हम सभी को अपने अंदर हिन्दी को प्रतिष्ठापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं में हिन्दी बड़ी बहिन समान है। अपने दैनिक व्यवहार में भी हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। हमारे युवाओं को चाहिए कि वे हिन्दी साहित्य का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें, जिससे वे हिन्दी शब्दकोष से सम्पन्न हों। डॉ सहस्रबुद्धे ने मैथिलीशरण गुप्त,महादेवी वर्मा आदि हिन्दी साहित्य के प्रथम पंक्ति के रचनाकारों का अनुकरण करते हुए हिन्दी साहित्य की नई रचना के लिए प्रेरित किया।देसंविवि के प्रतिकुुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि विश्व में हिन्दी को प्रथम स्थान पर ले जाने हम सभी को अभिप्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारे मन,वचन,चिंतन में समाया हुआ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लौकिक ग्रंथ लेखक को प्रतिष्ठा दिलाती है,जबकि वैदिक गं्रंथ, वैदिक मंत्र के माध्यम से रचनाकार को जाना जाता है। हमारी संस्कृति की यही विशेषता रही है। उन्होंने हिन्दी साहित्य के विकास हेतु विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि नैनीताल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग होनी वाली भाषा में हिन्दी का तीसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि हिन्दी सर्वव्यापक हो, इसके लिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में हिन्दी संस्कृति के लिए समर्पित संस्थानों को विकसित करने की आवश्यता है। हिन्दी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास करना चाहिए। वैल्यू ऑफ वर्ड्स के संस्थापक डॉ संजीव चोपड़ा ने हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए के लिए चलाये जा रहे विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने हिन्दी साहित्य के विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान हिन्दी साहित्यकार अनिल रतुड़ी, सुश्री ममता किरण, व्यास मिश्र, डॉ सुशील उपाध्याय, अशोक पाण्डेय आदि को विशेष प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समापन से पूर्व अतिथियों को रक्त चंदन का पौधा, स्मृति चिह्न, पंचतीर्थ चित्र आदि भेंट किया। इस अवसर पर देसंविवि के कुलसचिव बलदाऊ देवांगन,संकायाध्यक्ष,विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिकाएँ आदि सहित विभिन्न स्थानों से आये शिक्षाविद व साहित्यकार उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।