Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

 


हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। तीन वर्ष की अवस्था में उनके पिता तथा आठ वर्ष की अवस्था में माता का देहान्त हो गया। माता पिता के निधन के बाद उनका पालन रेलवे में कार्यरत उनके मामा ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र थे और सदा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते थे। 1939 में सनातन धर्म कॉलेज कानपुर से बीए की पढ़ाई करने के दौरान उनका सम्पर्क संघ के उत्तर प्रदेश के प्रचारक भाऊराव देवरस से हुआ। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। घरेल परिस्थितियों के चलते स्नातकोत्तर की पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाने पर उन्होंने प्रयाग से  एल.टी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। संघ के तृतीय वर्ष की बौद्धिक परीक्षा में उन्हें पूरे देश में प्रथम स्थान मिला था। अपनी मामी के आग्रह पर उन्होंने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी। उसमें भी वे प्रथम स्थान  पर रहे। लेकिन तब तक वे नौकरी और गृहस्थी के बन्धन से मुक्त रहकर संघ को सर्वस्व समर्पण करने का मन बना चुके थे। सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्यों की सरकारें निरंतर कार्य कर रही है। सभी कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निरंतर प्रचारित प्रसारित होना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी कुशल संगठन नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया साथ ही एकात्म मानववाद व अंतोदय के प्रणेता के रूप में अपने विचारों को आम आदमी के सामने रखा, जो आज भी प्रासंगिक है। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया,जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,विकास तिवारी,लव शर्मा,आभा शर्मा, निर्मल सिंह, रश्मि चौहान, जिला मंत्री नेत्रपाल चौहान,बिशनपाल कश्यप,मोहित वर्मा,मनोज शर्मा,अरुण आर्य, सचिन, निशित,अनामिका शर्मा,संजय सिंह,मनीष कुमार,एजाज हसन,डा.प्रदीप कुमार,शीतल पुंडीर,रेनू शर्मा,शर्मिला बगवाड़ी,नकली राम सैनी,सचिन शर्मा,संजीव कुमार,प्रमिला गुप्ता, पवन दीप कुमार, अंजू बधवार,सोनिया अरोड़ा, गीता कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।