हरिद्वार। वार्ड नं. 40कस्साबान में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मौके पर पानी की लाईन दुरूस्त करायी। मनव्वर कुरैशी ने बताया कि लगातार लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि पानी की लाईन से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण मौहल्लेवासियों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा था। नूरानी मस्जिद के निकट पानी की लाईन को पुनः सही तरीके से जोड़ा गया। मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के हितों को ध्यान में रखकर जनहित के मुद्दों को हल कराना ही मेरी प्राथमिकता है। किसी भी वार्ड में कोई भी समस्या हो जनता की मांग पर निस्तारण करने के लिए चौबीस घंटे समर्पित भावना से खड़ा रहूंगा। साफ सफाई भी वार्डो में होनी चाहिए। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लोगों को स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment