Skip to main content

मूक बधिरों को सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए-मदन कौशिक

 विश्व बधिर दिवस पर मूक बधिरों ने निकाली रैली


हरिद्वार। 66वें विश्व बधिर दिवस के अवसर पर रविवार को देवभूमि बधिर एसोसिएशन के तत्वावधान मे पूरे प्रदेश से आए मूक बधिरजनो ने जागरूकता रैली निकाली। रैली चंद्राचार्य चौक होते हुए रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति चौक होते हुए जस्साराम रोड स्थित देव मंदिर खन्ना आश्रम में संपन्न हुई। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा,  दिग्विजय सिंह,भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,सचिन शर्मा, विशाल गर्ग,सक्षम सचिव मानसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,सहसचिव कुलदीप राजयान, सहसचिव आरती मेहता, महिला प्रमुख सीमा चौहान, विमलेश गौर,अरविंद शर्मा, योगी रजनीश, शिल्पी पराशर व नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि विश्व बधिर दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में मूक बधिरों के योगदान के प्रति जागरूकता एवं सरकार व आमजन के नजरिए में मूक बधिरों के प्रति बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि रैली में मूक बधिरों की प्रतीक भाषा साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल कर और मुद्राओं, इशारों व हावभाव के द्वारा आमजन का ध्यान आकर्षित किया गया। ताकि इस भाषा को 23वीं राष्ट्रीय भाषा की मान्यता मिल सके। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि साइन लैंग्वेज को मान्यता मिलना अति आवश्यक है। ताकि इस भाषा को सभी सरकारी और निजी विभागो में सामान्य रूप से स्थापित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारों ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए है। लेकिन अभी तक प्रावधानों को धरातल पर ठीक से लागू नहीं किया जा सका है। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि साईन लैंग्वेज का प्रयोग तब से किया जा रहा है। जब बोलकर संवाद स्थापित करने की कला नही थी। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मूक बधिरो को सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए। मूक बधिरों के कल्याण के लिए सरकार से उचित मांग की जायेगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मूक बधिर हर तरह के कार्य करने में सक्षम है। रैली में मूक बधिरजनो की बड़ी संख्या मौजूदगी से पता चलता है कि मूक बधिरजन अब जागरूक है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि मूक बधिरजनो ने ज्ञापन में अपनी जिन समस्याओं जिक्र किया है। उन्हें 2 अक्टूबर को समाज कल्याण मंत्री रेखा आर्य के हरिद्वार आगमन पर उनके समक्ष रखा जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार सुगमय भारत अभियान के तहत सभी विभागों में अच्छा कार्य कर रही है। सक्षम सचिव मानसी मिश्रा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इंटरप्रेटर की नियुक्ति करनी चाहिए। ताकि मूक बधिरों की बाधा को दूर किया जा सके। रैली में डा.हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक रमेशचंद शर्मा और बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली में मूक बधिर सुखराम कंबोज, दीपक जोशी, हेमंत नेगी, नितिन नगवाल, रजत कुमार, अतुल राठौर, विवेक केशवानी, देव शर्मा सहित 100 से अधिक मूक बधिर व डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ गढ़वाल कुमाऊं, डेफ एंड डम्ब एसोसिएशन रुद्रपुर, कुमाऊं मूक बधिर वेलफेयर सोसाइटी सहित कई मूक बधिर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।