Skip to main content

त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद एवं स्वामी प्रियत्मानंद-स्वामी कपिल मुनि


 हरिद्वार। ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी प्रियत्मानंद महाराज की पुण्यतिथी पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रवणनाथ नगर स्थित जगद्गुरू उदासीन आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि महाराज के संयोजन में श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता  करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी प्रियत्मानंद महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि जिस प्रकार गुरू परंपरांओं का पालन करते हुए उनके अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। उससे युवा संतों को प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज महाराज ने कहा कि गुरू ही शिष्य का मार्गदर्शन कर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए सनातन धर्म संस्कृति में गुरू का स्थान सर्वोच्च बताया गया है। स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि का अपने गुरूओं के प्रति निष्ठाभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ने कहा कि पूज्य ब्रह्मलीन गुरूजन स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं स्वामी प्रियत्मानंद महाराज विद्वान संत थे। धर्म शास्त्रों का उनका ज्ञान विलक्षण था। गुरूजनों से प्राप्त ज्ञान व शिक्षाओं के अनुसरण और संत समाज के आशीर्वाद से गुरू परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए आश्रम की सेवा संस्कृति का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। महंत गोविंददास एवं महंत गंगादास ने भी श्रद्वांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह का संचालन करते हुए स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद एवं ब्रह्मलीन स्वामी प्रियत्मानंद संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। सभी को उनके त्यागपूर्ण जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर स्वामी नामदेव,महंत जयेंद्र मुनि,महंत राघवेंद्र दास,महंत अरूण दास, महंत दर्शन दास,स्वामी अनंतानंद,स्वामी चिदविलासानंद,महंत नारायण दास पटवारी,महंत गोविंद दास,महंत सूरज दास,महंत हरिदास,महंत प्रेमदास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।