Skip to main content

डेंगू को लेकर जिला प्रशासन चौकस,कंट्रोल रूम का आगाज,दिए निर्देश

 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन जनपद में डेंगू के मामलों पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं तथा समय-समय पर उनके तथा अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, जिसे देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अवगत कराया है कि वर्तमान में प्रदेश में डेंगू के मामले अत्यधिक संख्या में पाये जा रहे है, जिससे डेंगू के रोगियों में प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि रोगियों के शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो रही है, जिससे सामान्य जन के मन में प्लेटलेट्स की उपलब्धता एवं जानकारी को लेकर भय,संशय उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में डेंगू बीमारी एवं उपचार पर प्रभावी नियंत्रण व अधिक जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में आपदा कन्ट्रोल रूम के साथ-साथ डेंगू कन्ट्रोल रूम के रूप में परिवर्तित किया गया है,जिसके दूरभाष नम्बर 01334-223999, 239444, 7055258800,7900224224 हैं, जो 247 की तर्ज पर संचालित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने डेंगू के मामलों की निरंतर निगरानी रखने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपद में डेंगू के मामलों की सूचना प्रतिदिन सायं 5ः00बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार,समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व स्थानीय निकाय के नगर आयुक्त अधिशासी अधिकारी द्वारा नियमित रूप से प्रेषित की जाये। इसके साथ ही‘‘डेंगू कन्ट्रोल रूम‘‘में डेंगू से सम्बन्धित आने वाली समस्त कॉल को पृथक से पंजिका में दर्ज किया जाये एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक विशेषज्ञ को आपदा डेंगू कन्ट्रोल रूम में नियुक्त किया जाये,जिनके द्वारा डेंगू के सम्बन्ध में दूरभाष पर मांगे जाने वाले चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। इसके साथ ही डेंगू विशेषज्ञ द्वारा जनपद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों से समन्वय रखते हुए अस्पताल में बेडों की उपलब्धता का विवरण भी रखा जायेगा। श्री जैन ने ये भी निर्देश दिये हैं कि शहरी क्षेत्रों के जिस भी मौहल्ले, कॉलोनी, बस्ती में डेंगू के 05 से अधिक मामले पाये जाते है,वहाँ नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी,नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सम्बन्धित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी द्वारा उस क्षेत्र का स्वयं भ्रमण किया जायेगा एवं उस क्षेत्र को डेंगू हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित करते हुए उस क्षेत्र में व्यापक लार्वानाशी स्प्रे एवं फॉगिंग सुनिश्चित किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के 05 से अधिक मामले पाये जाने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उस क्षेत्र का स्वयं भ्रमण करेंगे तथा उस क्षेत्र को डेंगू हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित करते हुए क्षेत्र में व्यापक डेंगू रोधी छिड़काव सुनिश्चित कराते हुए क्षेत्र में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ये भी निर्देश दिये हैं कि समस्त स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सतत् अभियान चलाते हुए डेंगू के लार्वा पाए जाने की स्थिति में सम्बन्धितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की जाये।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।