Skip to main content

महापुरुषों के संकल्प कभी भी व्यर्थ नहीं होते- लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह

 महामहिम राज्यपाल शांतिकुन्ज में आयोजित अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह में हुये शामिल


हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) ने कहा कि महापुरुषों के संकल्प कभी भी व्यर्थ नहीं होते,‘युगनिर्माण योजना’ और‘युग परिवर्तन का संकल्प’इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। महापुरुषों के एक संकल्प से सब कुछ संभव हो सकता है। आज हम विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत के बड़े संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ये तीनों लक्ष्य एक ही संकल्प की तीन पंखुड़ियां हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह’ गुरुदेव की साधना और संकल्पों के अनुरूप युग परिवर्तन और युग निर्माण योजना का साक्षी बनेगा। महामहिम राज्यपाल मंगलवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, में‘‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोहः सक्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन’’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंडित श्री राम शर्मा द्वारा रचित साहित्यों को वियतनामी भाषा में अनुवादित किताबों का विमोचन सहित व अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में करोड़ों लोगों के लिए यह शांतिकुंज का पवित्र परिसर एक आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र है। राज्यपाल ने कहा कि आज ‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह’ की शुरूआत हो गई है जो वर्ष 2026 में पूर्ण होगा। इन तीन वर्षों में समारोह का वातावरण रहेगा,सभी परिवार जन अनेक कार्यक्रमों के सहभागी बनेंगे और यह ‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह’ करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत के संकल्पों के बल पर आज एक नये युग में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत में आध्यात्म की दिव्य चेतना को खोज रही है। राज्यपाल ने कहा कि भारत की ज्ञान-विज्ञान परंपरा और योग,आयुर्वेद,संस्कृति एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा का प्रसार शांतिकुंज के कार्यकर्ता विश्वभर में कर रहे हैं। शांतिकुंज आध्यात्मिक सेनिटोरियम के रूप में लोगों के स्वस्थ शरीर,स्वच्छ मन और सभ्य समाज की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को विचार क्रांति अभियान के माध्यम से पूरे विश्व में भारतीय चिन्तन धारा के प्रसार से नैतिक क्रांति, बौद्धिक क्रांति और सामाजिक क्रांति लानी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय मानवता के कल्याण के लिये कार्य कर रहा है। जहां पर भी स्वार्थ जुड़ता है, तो वहां पर कल्याण नहीं रह जाता है। इसलिये कल्याण की पहली शर्त है कि हमें स्वार्थ से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान मन्दिर समान है। आज करोड़ों लोग यहां से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, जो वट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1926 से जो अखण्ड ज्योति यहां प्रज्ज्वलित हो रही है, वह साधारण ज्योति नहीं है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जिस किसी व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य जागता है,तो उन्हें ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है। जैसे नरेन्द्र के जीवन में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के आने के बाद वे स्वामी विवेकानंद बने। डॉ.पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार के लाखों करोड़ों कार्यकर्त्ता समाजहित में कार्य कर रहे हैं। गायत्री परिवार समाज में आस्था संकट के अंधकार से ग्रस्त लोगों को जगाने का जुटा है। प्रतिकुलपति ने कहा कि समाज का बदलाव तभी संभव है,जब समझदार, ईमानदार व्यक्तित्व के धनी लोग आगे बढ़कर निःस्वार्थ भाव से जुटें। इससे पूर्व राज्यपाल व वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने राष्ट्र हित में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद बने शौर्य दीवार पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन से पूर्व राज्यपाल,मंत्री व अन्य अतिथियों ने पं.श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्यों को वियतनामी भाषा में अनुवादित किताबों व अन्य का विमोचन किया। साथ ही भगवान गणेश की आरती की। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी,पत्रकार एवं उत्तराखण्ड,उत्तर प्रदेश,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब से आये चयनित कार्यकर्त्ता भाई बहिन सहित देसंविवि व शांतिकुंज परिवार मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ.गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...