हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने मांस के कारोबार को शहर से बाहर किए जाने की मांग की है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि धर्मनगरी की मर्यादा बनाए रखने के लिए वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। संघर्ष करते हुए आत्मदाह जैसा कदम भी उठा चुुके हैं। देवभूमि भैरव सेना संगठन की महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष भी मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने इस संबंध में आजतक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पाहवा ने कहा कि हरिद्वार धर्म व अध्यात्म का प्रमुख केंद्र है। लेकिन अवैध रूप से चल रही मांस की सैकड़ों दुकानों की वजह से धर्मनगरी की मर्यादा कलंकित हो रही है। ज्वालापुर में श्रीराम चौक से दुर्गा चौक के बीच अवैध रूप से चल रही तमाम मांस की दुकानों में खुलेआम शराब पिलायी जा रही है। जिससे पूरा माहौल दूषित हो रहा है। प्रशासन को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया। लेकिन प्रशासन की और से आश्वासन देने के बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी। धर्मनगरी के अपमान पर सभी विधायक, संत समाज व तमाम हिंदू संगठन भी चुप्पी साधे बैठे हैं। पाहवा ने कहा कि यदि 26 सितम्बर तक मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन करने से भीे देवभूमि भैरव सेना संगठन पीछे नहीं हटेगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment