Skip to main content

संत समाज के प्रेरणा स्रोत और महान तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी-आचार्य महामडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी

 त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक और पदम भूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रांनद गिरी महाराज का प्रकटोत्सव जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता व सभी तेरह अखाड़ों के सानिध्य में भारत माता मंदिर में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संत महापुरूषों ने सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संतों ने नए संसद भवन के निर्माण और संसद सत्र में महिला आरक्षण बिल लाए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रांनद गिरी महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत और महान तपस्वी व विद्वान संत थे। उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए मानव सेवा में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। संसद के नए भवन और महिला आरक्षण बिल लाए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा संत समाज को विश्वास है कि नया संसद भवन देश में कल्याणकारी योजनाओं का गवाह बनेगा। संसद में लाए जा रहे महिला आरक्षण बिल को लेकर भी केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि सनातन संस्कृति में नारी को पूजनीय माना गया है और महिलाओं के सशक्त होने से देश भी सशक्त होगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में धर्म व अध्यात्म की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। देश और समाज के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी को मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज, महंत जसविंदर सिंह महाराज,स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री एवं स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी अपने गुरू ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रांनद गिरी महाराज के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत माता मंदिर ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री,महंत स्वामी ललितानंद गिरी व भारत माता मंदिर के ट्रस्टियों ने सभी संत महापुरूषों एवं अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद,महंत दुर्गादास,स्वामी शिवानंद भारती,स्वामी केशवानंद,भक्त दुर्गादास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष, गणमान्य लोग व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।