Skip to main content

तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह-महंत ज्ञानदेव सिंह

 संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संत समाज ने पंजाब स्थित निर्मल कुटिया डेरा अंगेठा साहेब तप स्थान संत हरनाल सिंह महाराज के ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह के शिष्य एवं डेरे के नवनियुक्त महंत संत गगन दीप कौर व संत बलराज सिंह ने संत समाज से आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरू परंपरांओं का पालन करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह महाराज तपस्वी संत थे। उन्होंने समाज उत्थान एवं मानव कल्याण में विशेष योगदान दिया। उन्होंने जीवन पर्यन्त गरीब असहाय निर्धन परिवारों के कल्याण में अपना जीवन समर्पित रखा। उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यो को अंजाम दें। मुखिया महंत प्यारा सिंह ने कहा कि महंत बलवीर सिंह के अधूरे कार्यो को निर्मल अखाड़े के संत पूरा करते चले आ रहे हैं। मनुष्य कल्याण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। देश की एकता अखण्डता को बनाए रखने में सहयोग दें। ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह ने समाज को ज्ञान के प्रकाश से अवगत कराया। उनके दिखाए मार्गो का अनुसरण करते हुए समाज उत्थान में अपना योगदान दें। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह महाराज त्याग व तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वामी आदि योगी, महंत दर्शन सिंह शास्त्री व महंत खेम सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत बलवीर सिंह महाराज महान संत थे। समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नवनियुक्त महंत गगन दीप कौर व संत बलराज सिंह ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया महंत प्यारा सिंह,महंत हरजिंदर सिंह,महंत दर्शन सिंह शास्त्री,महंत गुरविंदर सिंह,संत बलवीर सिंह,स्वामी आदियोगी,महंत खेम सिंह,महंत निर्भय सिंह, महंत राघवेंद्र सिंह,महंत गोविंददास,महंत विष्णुदास,महंत सूरजदास,स्वामी कृष्णानंद,स्वामी रविदेव शास्त्री सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष उपस्थित रहे। इस दौरान शबद कीर्तन एवं गुरू ग्रंथ साहेब का पाठ किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।