हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल के वरिष्ठ सदस्य पं.पदम प्रकाश शर्मा ने अपना 74वां जन्मदिन बाल प्रेरणा के रूप में मनाया और नेहरु युवा केंद्र में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही गरीब बालिकाओं के साथ स्नेह भोज कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भारत की भावी पीढ़ी के सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य के लिए लोक कल्याण महायज्ञ करने के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पं.पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षा जीवन की मूल आवश्यकता है और नेहरु युवा केंद्र पूरे देश में युवाओं में प्रतिभा परिष्करण के लिए अनेकों शिक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भारत माता की सुयोग्य संतानों का भविष्य निर्माण के लिए कर रहा है। उन्होंने सभी साथियों से आग्रह किया कि प्रतिवर्ष आने वाले अपने-2 जन्मदिवस पर राष्ट्र निर्माण के लिए एक-दो कार्य ऐसे अवश्य करें। नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी, उपाध्यक्ष एस.एस. जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष घई, सचिव सुखबीर सिंह, ओ.पी. चौहान, हिमांशु द्विवेदी, अंजू द्विवेदी, अरुण शर्मा ,अनुज सिंह ,सुमित पांडे, कमलप्रीत कौर ,रोशनी, सोनम बिश्नोई ,जगदीश लाल पाहवा, अनिल चौधरी तथा विभाष मिश्रा ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment