Skip to main content

पूरी मजबूती से व्यापारी हितों के कार्य कर रहा है प्रदेश व्यापार मंडल-राजेंद्र चौटाला

प्रदेश व्यापार मण्डल की दस इकाईयों का गठन किया


 हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल खड़खड़ी स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में वार्ड स्तर पर दस इकाईयों का गठन कर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने एवं संचालन जिला अध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट ने किया। बैठक को संबाोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल पूरी मजबूती के साथ व्यापारी हितो के लिए काम कर रहा है और पूरे प्रदेश के व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा व प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि कार्यसमिति से विचार विमर्श कर वार्ड स्तर पर दस इकाईयों का गठन किया गया है। जिसमे सप्तऋषि व्यापार मंडल अध्यक्ष इन्दर शर्मा,भूपतवाला व्यापार मण्डल अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा,दुर्गानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, खड़खड़ी व्यपार मण्डल अध्यक्ष सुभाष ठक्कर,श्री गंगाधर महादेव नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल,भीमगोड़ा व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय अरोरा, हरकी पैड़ी व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,गऊ घाट विष्णु घाट व्यापार मण्डल अध्यक्ष राहुल चौहान, ब्राह्मपुरी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मास्टर मुन्ना लाल,  बिल्केश्वर व्यापार मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश संरक्षक मोहित नवानी, मुरली मनोहर व सरिता पुरोहित ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और व्यापारी हितो की रक्षा के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट व महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि पॉड टैक्सी व कॉरिडोर का व्यापारी विरोधी कर रहे हैं। किसी भी रूप में शहर को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा,प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल, प्रदेश सचिव चन्दर शेखर गोस्वामी,सचिव दीपक गौनियाल,जिला उपाध्यक्ष अतुल गोसाई,जसवंत सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा,जिला महामंत्री अजय अरोरा,युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, बसंत अरोरा,मनीष जैन, दीपचंद,अंकित माहेश्वरी, गोकुल सिंह रावत,नरेश चनियाना, डा.डीडी शर्मा, मधुर अरोरा, मुकुल कश्यप,राज साहनी,रवि कश्यप,सागर कुमार,नवीन कुमार,पपन कुरैशी, प्रथम बजाज,सचिन कुमार,भारत कुमार,बसंत अरोरा,विक्की शर्मा, अंकित जाटव अजय पंडित आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।