Skip to main content

भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा क्षेत्र संयोजकों व सदस्यों का स्वागत किया


 हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त सोशल मीडिया विधानसभा क्षेत्र संयोजकों एवं जिला सोशल मीडिया समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त सोशल मीडिया कार्यकारिणी के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री आशु चौधरी ने आगामी चुनाव को लेकर कमर कसकर मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में युद्ध के मैदान में सुसज्जित सिपाही की तरह पूरी तैयारी के साथ विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ने कहा कि आज सोशल मीडिया का युग है। राजनीतिक क्षेत्र में आगे रहने के लिए सोशल मीडिया अपनी बात कहने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस माध्यम से ही हम आम जनमानस तक अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों को पहुंचा सकते हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। हरिद्वार लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष झा ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के सदुपयोग करने के संबंध में टिप्स देते हुए बताया कि वर्तमान में बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैलियों से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचाना अधिक सुगम है। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं ताकियोजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके। जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, सह प्रभारी गौरव पुंडीर ने भी सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय सैनी, विनोद जोशी, गौरव ठाकुर,समीर राणा,तरुण शुक्ला, शिवशंकर पांडे, वीरेंद्र राठौर आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।