हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मंसादेवी के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी मंदिर एक सिद्धपीठ है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन वर्षभर लगा रहता है, लेकिन जब मंसादेवी में विशेष पर्वों आदि में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, तो उस समय यहां की स्थिति काफी विकट हो जाती है। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से मंसादेवी का सौन्दर्यीकरण बहुत आवश्यक है। उन्होंने इस सम्बन्ध में मंसादेवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मंसादेवी के सौन्दर्यीकरण को जल्दी ही कार्य रूप में परिणत किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम अजय बीर सिंह, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दीपक सेठ,डिजायइनर रक्षित पाण्डे,मंसादेवी ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment