Skip to main content

महंत मणि महेश गिरी महाराज बने गौरक्षा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

 सनातन धर्म पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मणि महेश गिरी


हरिद्वार। भूपतवाला स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हुई संतों की बैठक में सनातन धर्म पर किए जा रहे कुठाराघात के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान श्री पंचायती आह्वान अखाड़े की नागा फोर्स के थानापति महंत मणि महेश गिरी को गौरक्षा विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इशांत भसीन को हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सचिव महाराज पंडित निपुण भारद्वाज ने महंत मणि महेश गिरी महाराज को प्रदेश उपाध्यक्ष व इशांत भसीन को हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महंत मणि महेश गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म पर किए जा रहे कुठाराघात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत समाज सनातन धर्म और गौरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। लव जेहाद आदि के माध्यम से विदेशी ताकतों के इशारे पर सनातन धर्म के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि में किसी भी प्रकार की जेहाद संस्कृति को पनपने नहीं दिया जाएगा। सनातन धर्म और गौवंश की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत में अभियान चलाया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि संत समाज ने हमेशा ही आगे बढ़कर सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न माध्यमों से सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा है। धर्म शास्त्रों की मनमानी व्याख्या की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। संत समाज सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा। महाराज निपुण भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष महंत मणि महेश गिरी महाराज विद्वान संत हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर सनातन संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से बचाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर श्रीमहंत महेश दास गुग्गल बाबा, श्रीमहंत गोपाल गिरी, स्वामी आलोक गिरी, महंत बलराम गिरी, इशांत भसीन, आचार्य कुलदीप बिष्ट, सुमित राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।