Skip to main content

हिंदी दिवस पर स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन


 हरिद्वार। हिंदी दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय की स्वायतशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण एवं निबंध के माध्यम से हिंदी के महत्व और राष्ट्रीय एकता में हिंदी के योगदान पर विचार प्रकट किये। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाल कल्याण समिति के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार शर्मा, समाजसेवी एवं गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ राजभाषा भी है। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे अधिक बोली जानी वाली और समझी जाने वाली हिंदी भाषा राष्ट्र की एकता, अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। उन्होंने अपने भाषण में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए हिंदी के मूर्धन्य विद्वानों लेखको भारतेंदु हरिश्चंद्र,महादेवी वर्मा, मैथिलीशरण गुप्त, सुभद्रा कुमारी चौहान, निराला आदि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हिंदी में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अशोक मानवी ने नेहरू युवा केंद्र का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां छात्र-छात्राओं में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना उत्पन्न होती है। वहीं बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा भी परिलक्षित होती है। प्रगत भारत के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी ने विद्यार्थियों से आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभा करने का आह्वान करते हुए कहा कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम देश की संस्कृति, सभ्यता, वीरांे, महापुरुषों, शहीदों, बलिदानियों को समर्पित कार्यक्रम है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से देश की एकता, अखण्डता कायम रखने के लिए शपथ भी दिलवाई गई। प्रतियोगिता के विजयी छात्र, छात्राओं को पुरूस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संजय वर्मा एवं विद्यालय के शिक्षक प्रभात मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद एकेडमी कांगड़ी के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में पदम सिंह, कमल कुमार सहित विद्यालय परिवार ने सहयोग प्रदान किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।