Skip to main content

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ली गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक

 कार्यकर्ताओं की मेहनत से बागेश्वर उपचुनाव में बढ़ा पार्टी का वोट प्रतिशत-करन माहरा


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित गढ़वाल मंडल जिला अध्यक्षों की बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से ही बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी का वोट 20 प्रतिशत बढ़ा है। करन माहरा ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कॉरिडोर के नाम पर जो डर और भय का माहौल सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत करने के साथ स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाएं। हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के बाद ग्रामीण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी मदद करें। बैठक में पहुंचने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत किया। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,रूड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,रूड़की ग्रामीण अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र जाती,चमोली अध्यक्ष मुकेश नेगी,पौड़ी गढ़वाल अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोटद्वार अध्यक्ष विनोद डबराल, पुरोला अध्यक्ष दिनेश चौहान, रूद्रप्रयाग अध्यक्ष कुंवर सजवाण, देवप्रयाग अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून अध्यक्ष डा.जसविंदर सिंह गोगी, पछवादून अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी के प्रतिनिधि राजेश रस्तोगी, ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नवनीत सती, गिरीश जोशी, आईटी प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।