Skip to main content

मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना भी प्रारम्भ की जा रही है-गणेश जोशी

कृषि मंत्री ने सांसद संग किया जैविक आउटलेट 3 का शुभारम्भ


 हरिद्वार। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को भूपतवाला निकट शान्तिकुंज गेट नम्बर-2 में परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जनपद के प्रथम जैविक आउटलेट’’3 के कैलाश गंगा’’का पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि कृषि के क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न(मिलेट्स) को अन्तर्राट्रीय पहचान प्रधानमंत्री मोदी की वजह से मिली है। उन्होंने कहा कि जब यूएन के अन्दर श्रीअन्न(मिलेट्स) का प्रस्ताव रखा गया था तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की कृषि विकास योजना के तहत आज यह’’3 के कैलाश गंगा’’आउटलेट यहां खोला गया है तथा दूसरा आउटलेट हम इसका रूड़की मंें खोलने जा रहे हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के 10विकासखण्डों को पूर्ण रूप से जैविक घोषित करते हुए उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक एक्ट 2019 लागू किया गया है। साथ ही केन्द्र सरकार के सहयोग से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन इस वर्ष से जनपद के 11 जनपदों में प्रारम्भ किया जा रहा है एवं राज्य प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन भी किया जा रहा है। केन्द्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना भी प्रारम्भ की जा रही है। श्री जोशी ने कहा कि ’’3 के कैलाश गंगा’’ आउटलेट के माध्यम से हमारे जैविक उत्पाद,विशेषकर श्रीअन्न(मिलेट्स) आम लोगों तक पहुंचेंगे,क्योंकि जैविक व श्रीअन्न की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 73 करोड़ रूपये अमृत मिशन के अन्तर्गत रखे हैं तथा इस क्षेत्र में हम 30 प्रतिशत तक की अतिरिक्त सब्सिडी भी दे रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग श्रीअन्न(मिलेट्स) की ओर आकर्षित हो रहे हैं तथा जैविक को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग यहां से श्रीअन्न(मिलेट्स) तथा जैविक उत्पाद लेकर जायेंगे,उनका व्यापक प्रचार-प्रसार चारों तरफ होगा। इससे समिति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और लोगों को शुद्ध जैविक उत्पाद प्राप्त होंगे। हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री के विजन श्रीअन्न(मिलेट्स) को उत्तराखण्ड में तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका’’3 के कैलाश गंगा’’आउटलेट प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के जैविक उत्पाद श्रेष्ठ उत्पाद हैं तथा यहां के उत्पादों का महत्व पूरी दुनिया में अलग ही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्नान पर्वों में लगभग चार करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं तथा इनमें से एक करोड़ लोग भी केवल एक हजार रूपये का यहां का उत्पाद ले कर जायेंगे तो यहां की आर्थिकी में काफी बदलाव आ जायेगा।  इसके अलावा यहां मठ-मन्दिरों से करोड़ों का प्रसाद जाता है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी द्वारा अवगत कराया कि जनपद में जैविक खेती के अन्तर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं के माध्यम से 17,648 है0 क्षेत्रफल में 18,666 कृषकों को पंजीकृत करते हुए जैविक खेती की जा रही है। इस अवसर पर डॉ० ए०के० उपाध्याय संयुक्त निदेशक, पी0डी0 के0एन0 तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, ए0आर0 कोआपरेटिव पी0एस0पोखरिया,बीएसए सोमांस गुप्ता,कृषि विभाग की सपोर्टिंग एजेंसी सर्ग विकास समिति की सीईओ सुश्री विनीता शाह,बड़ी संख्या में जैविक उत्पाद करने वाले किसानों सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।