Skip to main content

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में किया खाद्य सामग्री का वितरण


 हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति व सत्ता को शक्ति व प्रभाव का माध्यम बनाने के स्थान पर राष्ट्रवाद, संस्कृति व संस्कारों की रक्षा व समाज के कमजोर, दरिद्र वर्ग की सेवा को समर्पित करने का कार्य किया है। इसीलिए असहाय व वंचित वर्ग की सेवा ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की सार्थकता है। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने पूज्य माता लाल देवी ट्रस्ट के प्रबन्धक भक्त दुर्गादास के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री विवेकानन्द कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री के वितरण के अवसर पर व्यक्त किये। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जब विकास की रोशनी समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचेगी व सरकारी व गैरसरकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्ग को प्राप्त होगा,तभी हमारा राष्ट्र सशक्त व विकसित बनेगा। माता लालदेवी ट्रस्ट के प्रबन्धक भक्त दुर्गादास ने कहा कि पूज्य माता लालदेवी जी सदैव सनातन संस्कृति व समाज कल्याण को समर्पित रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ आश्रम के परिजनों को खाद्य सामग्री का वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आज समाज का कमजोर व वंचित वर्ग सशक्त बन रहा है। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा व शिव शक्ति व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में त्यौहार-जन्मोत्सव जैसे मंगलमय अवसरों पर मंगलकामना हेतु दरिद्र व वंचित वर्ग की सेवा की परम्परा रही है,उसी परम्परा के वशीभूत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों के साथ खाद्य सामग्री का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कुष्ठ रोगियों के परिजनों को खाद्य सामग्री व फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्विनी कुमार,हीरा पंडित,आकाश भाटी ,रवि कश्यप,रूपेश शर्मा,हंसराज आहूजा,रमाकांत शर्मा,रमन यादव,सुखेन्द्र तोमर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।